फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन स्वास्थ्य शिविर: 101 मरीजों का मुफ्त इलाज, दवाएं भी बांटीं

Tue, 31 Dec 2019 09:26 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर में इलाज के लिए पहुंचे मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ साल के अंतिम दिन मंगलवार को मियां बाजार पश्चिम फाटक स्थित बाल जागृति भवन पहुंचा। शहरवासियों को उनके घर के पास ही बेहतर व निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने की अमर उजाला फांउडेशन की मुहिम में सेवा भारती सचल चिकित्सालय टीम और स्थानीय पार्षद मो. असलम उर्फ शन्नू ने सहयोग दिया। हेल्थ कैंप में 101 लोगों  की स्वाथ्य जांच हुई और उन्हें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई गई निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन


हेल्थ रथ सुबह साढ़े दस बजे मियां बाजार में बाल जागृति भवन पहुंचा। स्थानीय पार्षद मो. असलम उर्फ शन्नू ने हेल्थ रथ के पास आए मरीजों की सुविधा के लिए व्यवस्था की। सेवा भारती सचल चिकित्सालय की टीम के डॉ. महेंद्र कुमार बुढलाकोठी, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. वीपी बर्नवाल और विशेषज्ञ फिजिशियन स्वामी डॉ. विनय ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

सर्द हवाओं के बीच सूरज निकलने से मौसम में गुनगुनाहट बढ़ी तो मरीजों के आने का सिलसिला भी तेज हुआ। दो बजे कैंप की समाप्ति तक 101 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया। फार्मासिस्ट हरिकेश गिरि ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई गई निशुल्क दवाएं मरीजों को बांटीं। कैंप में पार्षद मो. असलम उर्फ शन्नू और उनके साथी शमीम अख्तर उर्फ बब्लू, मनु, मनोज चौहान, इमरान, भारत भूषण कनौजिया, बृजेश, रजत का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें