फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन स्वास्थ्य शिविर: उठाएं निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

Sat, 04 Jan 2020 11:34 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
(फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मुहिम लगातार जारी है। इस सप्ताह अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ नौसड़, सर्वोदय नगर बिछिया, अलहदादपुर और अड़िलापुर पहुंचेगा। हेल्थ रथ में शहर के प्रमुख अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श देंगे। चिकित्सकों की लिखी दवाएं अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लोगों को निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।  
विज्ञापन


रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ नौसड़ स्थित दुर्गा हनुमान मंदिर बनारस रोड पहुंचेगा। यहां सेवा भारती सचल चिकित्सालय और नांगलिया शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। हेल्थ रथ में मुख कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। ऑंकोलॉजिस्ट डॉ. अमित सिंह मुख कैंसर की जांच करेंगे। इनके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सक सामान्य मरीजों की जांच परामर्श देंगे।

हेल्थ रथ सोमवार को सर्वोदय नगर बिछिया स्थित हरी मैरेज लॉन पहुंचेगा। मंगलवार को अलहदादपुर में हेल्थ रथ पर विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। दस जनवरी को अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ पिपरौली स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अड़िलापुर, पहुंचेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें