फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: अमर उजाला फाउंडेशन के हेल्थ रथ पर 103 लोगों को मिला इलाज

Tue, 11 Feb 2020 09:11 PM IST
हरीशचंद सिंह डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
साहबगंज स्थित लाल डिग्गी पार्क हेल्थ कैंप में इलाज कराते मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर वासियों को उनके घर के पास ही निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम जारी है। मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ साहबगंज स्थित लाल डिग्गी पार्क पहुंचा, यहां 103 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
विज्ञापन


कालिंदी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर तारामंडल के विशेषज्ञ चिकित्सक लैप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जन डॉ. आशीष अग्रवाल, एमडी मेडिसिन डॉ. आरपी सिंह, फिजिशियन डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. कफील ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

फार्मासिस्ट आमिर, समीर खान ने लोगों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर आदि जांच कीं। नर्स रितु सिंह, प्रियंका मद्धेशिया और सारिका सिंह ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर उपलब्ध कराई गई दवाएं लोगों को परामर्श के आधार पर निशुल्क बांटीं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महापौर ने किया हेल्थ रथ का आरंभ

यहां महापौर सीताराम जायसवाल, अजय जायसवाल, विकास बर्नवाल, संतोष शर्मा, अरविंद गुप्ता और बंटी गुप्ता ने हेल्थ रथ का आरंभ किया। कालिंदी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर की टीम ने लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण और दवाएं वितरण करना शुरू किया। पार्क में गुनगुनी धूप का आनंद लेते हुए लोगों ने हेल्थ रथ की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हेल्थ रथ पर आने वाले लोगों का अच्छी तरह से परीक्षण कर परामर्श दिया और आवश्यक दवाएं लिखीं। निर्धारित समय तक 103 लोगों ने स्वास्थ्य कैंप का लाभ लिया।  

हेल्थ रथ कल हजारीपुर फूल मंडी में
अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ 13 तारीख को हजारीपुर फूल मंडी पहुंचेगा। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी और उनके परामर्श के आधार पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निशुल्क दवा उपलब्ध कराई जाएगी। इस निशुल्क शिविर में कोई भी व्यक्ति आकर स्वास्थ्य सेवाएं ले सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें