गोरखपुर। महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक के तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत बुधवार को हुई। बालक वर्ग की 1500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में संस्था के छात्र अमन विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान विवेक ने द्वितीय स्थान और सूरज यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में विजय लक्ष्मी यादव ने प्रथम स्थान रागिनी ने द्वितीय स्थान और गरिमा चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, राजेश मोहन सरकार, डॉ. अनिल प्रकाश सिंह, डॉ. सुधीर अग्रवाल ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर बैजनाथ वर्मा, माधवेंद्र राज, राजीव कुमार चौरसिया, मनीष सिंह, जोगेंद्र कुमार, दिनेश प्रताप सिंह, संतोष कुमार सुमन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो