फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लक्जरी गाड़ी के काफिले के साथ दबंगई दिखाने का आरोपी अमन उर्फ मक्कू फिर पहुंचा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जेल से बाहर आते ही लग्जरी गाड़ी (थार-फॉर्च्यूनर) के काफिले के साथ दबंगई दिखाने वाला बदमाश अमन यादव उर्फ मक्कू एक बार फिर जेल पहुंच गया। कैंट थाना पुलिस की लगातार घेराबंदी, उसके साथियों की गिरफ्तारी और रिश्तेदारों से पूछताछ के दबाव के बाद उसने अपनी जमानत वापस ले ली। बुधवार शाम कैंट पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि 2 दिसंबर 2025 की रात सिंघड़िया स्थित मूर्ति लॉन में आयोजित शादी समारोह के दौरान कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर झगड़ा छुड़ाने पहुंचे युवक को गोली मार दी गई थी। मामले में कैंट थाना पुलिस ने सिंघड़िया निवासी अमन यादव उर्फ मक्कू यादव, राज यादव समेत अन्य के खिलाफ हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर जेल भिजवा दिया था। सात मई 2026 को अमन यादव जमानत पर जेल से बाहर आया था। बाहर आते ही उसके समर्थक लक्जरी गाड़ी और दोपहिया वाहनों के काफिले के साथ जेल गेट पहुंचे थे। इसके बाद रोड शो निकाला गया, जिसमें रास्ते भर हूटर बजाए गए और सोशल मीडिया के लिए रील भी बनाई गई।
वीडियो वायरल होने के बाद कैंट पुलिस ने इसे जातीय वैमनस्यता फैलाने, भय का माहौल बनाने और धमकी देने के आरोप में गंभीरता से लिया। पुलिस ने अमन के आठ साथियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। जबकि अमन अपने घर में ताला बंद कर भाग गया था। बाद में पुलिस दबाव के चलते उसने जमानत वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें