फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गीडा में भूमि पूजन के साथ ही औद्योगिक गोदाम का निर्माण कार्य शुरू, मिलेगी हर तरह की सुविधा

Tue, 01 Aug 2023 05:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि उद्यमियों को उनकी जरूरत और पसंद के अनुसार भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यहां उद्यमियों को हर तरह की सुविधा और सहूलियत देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में उद्यमियों को माल भंडारण के लिए अब दिक्कत नहीं होगी। क्योंक इस इलाके में सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (सीडब्ल्यूसी) की तरफ से 1.20 लाख वर्गफुट क्षेत्रफल में औद्योगिक गोदाम बनवाया जाएगा। सीडब्ल्यूसी का यह यूपी में पहला औद्योगिक गोदाम होगा। मंगलवार को गीडा इंडस्ट्रियल एरिया में भूमि पूजन के साथ इस प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया।

विज्ञापन


सेंट्रल वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने गोदाम निर्माण के लिए भूमि की मांग की थी। गीडा की तरफ से सीडब्ल्यूसी को 5.5 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। भूमि आवंटन प्रमाण पत्र नवंबर 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीडब्ल्यूसी के समूह महाप्रबंधक शिवानंद राय को सौंपा था।

इसके बाद यहां यहां उत्तर प्रदेश का पहला इंडस्ट्रियल वेयरहाउस बनाने के लिए करीब 50 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। मंगलवार को इंडस्ट्रियल वेयरहाउस के निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। इसके क्रियाशील होने पर करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इस दौरान विभिन्न कंपनियों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: टीचर बनने के बाद भी रंगीन मिजाज प्रोफेसर को बदनाम करके ही मानी शिष्या
 

सीडब्ल्यूसी के समूह महाप्रबंधक शिवानंद राय का कहना है कि पूरे यूपी में निवेश का माहौल है। गीडा में भी बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है। ऐसे में भंडारण सुविधा की भी मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ेगी। यहां उद्योगों को भंडारण और वितरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सीडब्ल्यूसी 20000 टन क्षमता के वेयरहाउस की सुविधा देगा।

वेयरहाउस सभी आधुनिक व तकनीकी सुविधाओं से युक्त होगा। इस वेयरहाउस में प्रदूषण मुक्त औद्योगिक प्रक्रिया को सम्पन्न करने की सुविधा भी मिलेगी। जैसे कुछ उपकरणों की असेंबलिंग की जा सकती है या फूड प्रोसेसिंग के पैकेजिंग का काम भी किया जा सकेगा। शिवानंद राय ने बताया कि सीडब्ल्यूसी के कुल 458 वेयरहाउस में से 43 यूपी में हैं।

इसे भी पढ़ें: नेपाल में ऋण मिलना हुआ मुश्किल, पचास इंडस्ट्रीज में लगे ताले
विज्ञापन

उद्यमियों को मिलेगी हर तरह की सुविधा व सहूलियत

गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि उद्यमियों को उनकी जरूरत और पसंद के अनुसार भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यहां उद्यमियों को हर तरह की सुविधा और सहूलियत देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सीडब्ल्यूसी के प्रोजेक्ट से उद्योगों के माल के भंडारण की अच्छी सुविधा मिल जाएगी। इससे रोजगार भी बढ़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें