फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीडीए के 21 बकाएदारों का आवंटन निरस्त

Sat, 14 Oct 2023 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जीडीए की विभिन्न आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं की समीक्षा शुक्रवार को उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने की। इस दौरान आवंटित संपत्तियों में बकाए का समय से भुगतान नहीं होने पर 21 भवनों और भूखंडों का आवंटन निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा अन्य बकाएदारों की सूची भी वेबसाइट पर अपलोड की गई। अधिकारियों का कहना है कि यदि इन बकायेदारों ने समय से भुगतान नहीं कराया तो इनका आवंटन भी निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन




जीडीए की विभिन्न योजनाओं में आवंटी बकाया जमा नहीं करा रहे हैं। इसके लिए कई बार सूचना दी गई, लेकिन लोगों ने रुचि नहीं दिखाई। इसको देखते हुए जीडीए उपाध्यक्ष ने समीक्षा बैठक बुलाई। उन्होंने बकाएदारों के 21 भवनों/भूखंडों का आवंटन निरस्त कर दिया। इसके अलावा गोरक्ष एनक्लेव, लोहिया एनक्लेव प्रथम चरण, लोहिया एनक्लेव द्वितीय चरण, पत्रकारपुरम प्रथम चरण, पत्रकारपुरम विस्तार, वसुंधरा एनक्लेव फेस प्रथम, फेस द्वितीय, फेस तृतीय के 294 बकाएदारों की सूची प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड की गई।

अधिकारियों का कहना है कि प्राधिकरण की वेबसाइट www.gdagkp.in पर बकाएदार अपनी बकाया धनराशि की जानकारी करके प्राधिकरण निधि में जमा कराएं। यदि किसी तरह की लापरवाही हुई तो उनका आवंटन भी निरस्त कर दिया जाएगा। जो भी आवंटन निरस्त किए जाएंगे, उनको नई योजनाओं के माध्यम से लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें