आवंटित समय से अप्रैल 2023 तक 34.79 लाख रुपये बकाया, नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम की तरफ से आवंटित 21 दुकानों का आवंटन रद्द हो सकता है। इन दुकानों पर अप्रैल 2023 तक 34.79 लाख रुपया का बकाया है। इनमें असुरन पिपराइच रोड प्रथम तल की 16 दुकानें, असुरन धर्मशाला की 03, हड़हवा फाटक की 01 और जुबिली सिनेमा रोड प्रथम तल की 01 दुकान शामिल हैं। 03 जुलाई तक दुकानों का बकाया जमा नहीं करने पर आवंटन निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी। इसके साथ ही निगम दुकान को अपने कब्जे में लेकर बकाए के विरुद्ध भू राजस्व की भांति वसूली की कार्रवाई करेगा।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी कुमार असीम रंजन ने बताया कि असुरन पिपराइच रोड प्रथम तक की दुकान नंबर 10 मुक्ता राय, दुकान नंबर 11 हरि नारायण लाल श्रीवास्तव, दुकान नंबर 13 चित्रलेखा देवी, दुकान नंबर 15 जुगनू पांडेय, दुकान नंबर 19 तनवीर महमूद, दुकान नंबर 24 बलजीत, दुकान नंबर 25 अख्तर अली, दुकान नंबर 40 अमीन और दुकान नंबर 65 सुशील पाठक पर बकाया है। इसी तरह दुकान संख्या 68 असुरन धर्मशाला मनोज कुमार, दुकान संख्या 71 मेसर्स शर्मा एजेंसी, दुकान संख्या 73 मेसर्स शर्मा एजेंसी, दुकान संख्या 74 अमरनाथ, दुकान संख्या 78-79 जितेंद्र प्रसाद चंद, दुकान संख्या 82 शेषनाथ सिंह, दुकान संख्या 83 शेषनाथ सिंह, दुकान संख्या 70 आशा देवी गुप्ता, दुकान संख्या 85 अशोक कुमार, दुकान संख्या 35 हड़हवा फाटक अनारकली एवं दुकान संख्या 19 जुबली सिनेमा रोड प्रथम तल महामंत्री गोरखपुर के नाम आवंटित हैं। इन सभी लोगों को तय तारीख से अपने बकाए का भुगतान करना होगा। बताया कि इसके बाद नोटिस या वसूली के लिए पत्र नहीं भेजा जाएगा।