गोड़रिया। क्षेत्र के नौवगांवा के लोगों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गांव में चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य में निम्न स्तर की निर्माण सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहे अनूप यादव, नासूर हजाम, लल्लन गुप्ता, गफूर अंसारी, उस्मान अंसारी, चंद्रीप आदि ने गांव में कलामुद्दीन के घर से नासूर के घर तक हो रहे इंटरलाॅकिंग कार्य में इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए निर्माण कार्य रोकवा दिया। लोगों का आरोप था कि निर्माण में मानक का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। इसमें प्रयुक्त ईंट की गुणवत्ता बेहतर नहीं है। इससे सड़क कमजोर होगी, जो कुछ माह में क्षतिग्रस्त हो जाएगी।