फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News:तस्करों से वसूली की लगा था आरोप,एसएसपी ने किया दरोगा-सिपाही को निलंबित

Thu, 18 Jan 2024 07:46 PM IST
रोहित शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाने में तैनात दरोगा अमित कुमार सिंह और सिपाही अमित यादव को एसएसपी ने बुधवार को निलंबित कर दिया। दोनों पर पकड़े गए गांजा तस्करों को छोड़ने के नाम पर 30 हजार रुपये लेने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
एसएसपी गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाने में तैनात दरोगा अमित कुमार सिंह और सिपाही अमित यादव को एसएसपी ने बुधवार को निलंबित कर दिया। दोनों पर पकड़े गए गांजा तस्करों को छोड़ने के नाम पर 30 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। तस्करों की पत्नियों के आरोप लगाने के बाद एसएसपी ने एसपी नार्थ को जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार को पीपीगंज पुलिस ने सिद्धार्थनगर के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से गांजा बरामद किया था। तीनों गांजा के धंधेबाज हैं, इसकी पुष्टि उनके पुराने मुकदमों से भी हो गई, लेकिन इसी बीच तीनों की पत्नियां थाने पहुंचकर हंगामा करने लगीं।

उनका आरोप था कि पुलिस ने पकड़ने के बाद छोड़ने के नाम पर 30 हजार रुपये वसूल लिए और जेल भी भेजा जा रहा है। हंगामा का वीडियो भी लोगों ने बना लिया था और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने प्रकरण की जानकारी होने पर एसपी नार्थ को जांच सौंप दी थी। एसपी की जांच में महिलाओं ने एटीएम से निकाले गए 30 हजार रुपये की रशीद भी दिखा दी। जांच में पुष्टि होने के बाद एसएसपी ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दो पुलिस वालों को निलंबित कर दिया गया है। जांच में कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप पाए गए हैं। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें