फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बकाया में बिजली कटने पर जेई से अभद्रता का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोरखनाथ क्षेत्र में बिजली कनेक्शन काटने के बाद जुड़वाने पर विवाद का आरोप
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र में बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे जाने के बाद जेई से फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विद्युत विभाग के कर्मचारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी के घर का बिजली बिल बकाया होने पर विभागीय जांच के बाद कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बाद आरोपी ने कथित रूप से स्वयं ही बिजली जोड़वा ली। इस पर जब जेई ने आपत्ति जताई तो फोन पर विवाद हो गया। संविदाकर्मी शुभम गुप्ता ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान आरोपी ने जेई से फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद विभाग की ओर से तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी इम्तेयाज खान (निवासी दरोगा मस्जिद, थाना गोरखनाथ) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरोपी के परिजनों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली कटने से घर के बच्चे परेशान थे और दो दिन में बिल जमा करने की बात कही गई थी। इसी को लेकर जेई से बातचीत हुई थी लेकिन धमकी जैसी कोई बात नहीं हुई। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें