फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार में धोखा: 75 साल की महिला की 35 डिसमिल जमीन फर्जी आधार से बैनामा, बहू पर फर्जीवाड़े का आरोप

Wed, 08 Jul 2026 04:22 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गुलाबी देवी और उनकी बड़ी बेटी के बेटे सुधीराम ने बताया कि गुलाबी देवी के आधार कार्ड नंबर का इस्तेमाल कर उस पर अपना फोटो लगवाकर दूसरा छोटी बेटी की बहू ने आधार कार्ड बनवा लिया। इसके बाद उसी फर्जी पहचान के आधार पर गुलाबी देवी की 35 डिसमिल जमीन का बैनामा अपने ससुर के नाम करा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के सुरस गांव की 75 वर्षीय महिला की 35 डिसमिल जमीन फर्जी दस्तावेजों के जरिये बैनामा कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता गुलाबी देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी छोटी बेटी की बहू ने उनके नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर जमीन का बैनामा अपने ससुर के नाम कर दिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुलाबी देवी और उनकी बड़ी बेटी के बेटे सुधीराम ने बताया कि गुलाबी देवी के आधार कार्ड नंबर का इस्तेमाल कर उस पर अपना फोटो लगवाकर दूसरा छोटी बेटी की बहू ने आधार कार्ड बनवा लिया। इसके बाद उसी फर्जी पहचान के आधार पर गुलाबी देवी की 35 डिसमिल जमीन का बैनामा अपने ससुर के नाम करा दिया।

पीड़िता के अनुसार, बैनामा होने के बाद जब खतौनी में नामांतरण कराया गया तो गुलाबी देवी का नाम हटाकर बैनामेदार का नाम दर्ज कर दिया गया। जब उन्होंने नया इंतखाब निकलवाया तो मामले की जानकारी हुई। इसके बाद गुलाबी देवी ने थाने और तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दो दिन के अंदर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें