फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नशीला पदार्थ खिलाकर मारपीट का आरोप

Thu, 09 Jan 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। कस्बे के वार्ड नंबर 10 विंध्यवासिनी नगर निवासी भुवाल ने ससुराल के लोगों पर नशीला पदार्थ खिलाकर मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस को दिए गए पत्र में कहा है कि उसका विवाह दो वर्ष पूर्व पनियरा के औसानी खुटहा बाजार हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग पत्नी को माता-पिता से अलग रहने के लिए उकसाते थे। बात न मानने पर ससुर व उनके भाई व साले ने धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर मारा-पीटा। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें