विद्यालयों में कार्यरत समस्त अध्यापक, अनुदेशक, शिक्षामित्र, शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में निर्धारित समय तक उपस्थित रहकर विभागीय, विद्यालय सम्बन्धित कार्यों का सम्पादन करेंगे। बीएसए ने सभी प्रकार के विद्यालयों को उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
ठंड और शीतलहर को देखते हुए डीएम कृष्णा करुणेश ने कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूलों को 30 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। वहीं, नौवीं से 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 9:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक संचालित होंगे।
विज्ञापन
डीएम का आदेश जिले में संचालित सभी बोर्ड के राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त व स्ववित्तपोषित के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। डीएम ने कहा कि संचालित कक्षाओं में तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए जरूरी व्यवस्था विद्यालय प्रबंधन की ओर से सुनिश्चित की जाएंगी। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।