गोरखपुर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने कहा कि ठंड को देखते हुए 12 तक के सभी स्कूल सुबह 9:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक संचालित होंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को खुले में नहीं बैठाया जाए।
गोरखपुर में लगभग 20 दिनों बाद प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल मंगलवार से नए समय पर खुलेंगे। यह आदेश देते हुए जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने कहा कि ठंड को देखते हुए 12 तक के सभी स्कूल सुबह 9:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक संचालित होंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को खुले में नहीं बैठाया जाए। अगर कोई आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।