फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिले की सभी साधन सहकारी समितियां होंगी कंप्यूटरीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारिता विभाग को आधुनिक तकनीक से लैस करने के लिए साधन सहकारी समितियों को कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है। इसकी शुरुआत हो चुकी है। प्रथम चरण में जिले की 40 साधन सहकारी समितियों को कंप्यूटरीकृत किया गया है। दूसरे चरण के लिए 36 समितियां प्रक्रियाधीन थीं, उसमें से 20 का कार्य पूरा हो गया है। शेष का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

साधन सहकारी समितियाें को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए अब उसे कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है। जनपद में कुल 188 साधन सहकारी समितियां हैं। प्रथम चरण में 40 समितियों को कंप्यूटरीकृत किया गया है। दूसरे चरण के लिए 36 प्रक्रियाधीन थीं, उसमें से 20 पूरी हो गई हैं। शेष पर कार्य चल रहा है। वहीं तीसरे चरण के लिए 72 समितियों का चयन किया गया है। एआर का दावा है कि बहुुत ही जल्द सभी समितियों को कंप्यूटर से लैस कर दिया जाएगा।
एआर नीरज कुमार का कहना है कि अब तक साधन सहकारी समितियों का सभी कार्य मैनुअल होता था। इससे कोई काम समय से नहीं हो पाता था। अब जब सभी समितियां कंप्यूटराइज हो जाएंगीं तो हर कार्य समय से होगा। उन्होंने बताया कि जिन समितियों पर कंप्यूटर लगाया गया है, उसे या तो सचिव चला रहे हैं या पार्ट टाइम ऑपरेटर। समितियों पर खाद बीज की बिक्री अब ऑनलाइन होगी। इसके अलावा जिन समितियों पर धान व गेहूं की खरीद की गई है, उसका पूरा विवरण ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा वैलेश सीट अब ऑनलाइन बनेगा। इसका नोडल जिला सहकारी बैंक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें