फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बसों में कोरियर की धड़-पकड़ करेगी स्पेशल टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की बसों में आए दिन बस ड्राइवर व कंडक्टर लोगों के कोरियर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाते हैं। इसमें बंद पैकेट के अंदर होने वाले सामान को लेकर असमंजस रहता है। इसको लेकर परिवहन विभाग ने दो स्क्वायड टीम गठित की है, जो बसों में यात्रियों के बिना एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाए जा रहे कोरियर की जांच करेगी। सामग्री मिलने पर ड्राइवर व कंडक्टर पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

एक स्क्वायड टीम में पांच सदस्य हैं। जांच की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर टीम को दूसरे-दूसरे क्षेत्रों में क्राॅस चेकिंग के लिए लगाया गया है। टीमें तैयार करने के लिए 11 जून को परिवहन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये परिवहन विभाग के मुख्यालय लखनऊ से टीम बनाने को लेकर गंभीरता दिखाने की बात कही गई थी।
बसों में धड़ल्ले से लिया जाता है कोरियर

बसों में बिना सोचे समझे धड़ल्ले से लोगों के कोरियर लिए जाते हैं। शनिवार को करीब एक बजे रेलवे बस स्टेशन से देवरिया जाने वाली एक बस में कंडक्टर को कोरियर लेते देखा गया। कोरियर को ड्राइवर की रजामंदी से कंडक्टर द्वारा सामान ड्राइवर के पास रखवा दिया गया।
विज्ञापन

बस ड्राइवरों व कंडक्टरों के द्वारा लिए जाने वाले कोरियर पर लगाम लगाने के लिए स्क्वायड टीम का गठन किया गया है। टीम कार्य भी कर रही है। टीम को अलग-अलग क्षेत्रों में क्राॅस चेकिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन

-लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें