फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम का असर: दिल्ली-मुंबई समेत स्पाइस जेट की सभी पांच और इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द

Sat, 29 May 2021 09:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

 यात्री नहीं मिलने की वजह से रद्द हुईं उड़ानें, 13 में से पांच उड़ान ही हो सकीं
विज्ञापन
स्पाइस जेट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड और खराब मौसम की वजह से यात्रियों की संख्या काफी कम हो जाने से शनिवार को भी विमानन सेवा प्रभावित रही। गोरखपुर से स्पाइस जेट की सभी पांच उड़ानें और इंडिगो एयरलाइंस तीन उड़ानें निरस्त रहीं।

विज्ञापन


एयरपोर्ट प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक स्पाइस जेट एयरलाइंस की दिल्ली की दो, मुंबई की दो, अहमदाबाद की एक फ्लाइट निरस्त रही। इसी तरह इंडिगो की प्रयागराज, बंगलूरू और कोलकाता की उड़ानें रद्द रहीं। शनिवार को कुल 13 उड़ानें शेड्यूल थीं जिनमें से आठ रद्द करनी पड़ीं और पांच समय से उड़ान भर सकीं।
 
इंडिगो की मुंबई, हैदराबाद और दिल्ली के साथ ही एलायंस एयर की दिल्ली और लखनऊ की उड़ानें निर्धारित समय पर हुईं। कुछ शहरों के लिए कोरोना की आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य कर दिए जाने की वजह से भी यात्रियों की संख्या पर असर पड़ा है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि 15 जून के बाद ही विमान सेवाओं में सुधार हो सकेगा। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई ने बताया कि यात्रियों की संख्या कम होने से स्पाइस जेट एयरलाइंस को अपनी सभी जबकि इंडिगो एयरलाइंस को अपनी तीन उड़ानें शनिवार को निरस्त करनी पड़ीं।

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर खास चौकसी बरती जा रही है। कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन कराया जा रहा है। सुनिश्चित किया जा रहा कि यात्रियों के बीच दो गज की दूरी बनी रहे और वे सही तरीके से मास्क लगाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें