फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एयरपोर्ट से देवकही तक समाजवादी रथ से जाएंगे अखिलेश यादव

Tue, 17 Nov 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कल आएंगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकर्ता रास्ते में जगह-जगह करेंगे स्वागत
विज्ञापन

- जनसभा के जरिए चुनावी माहौल बनाने की तैयारी
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को गोरखपुर आएंगे। वह चौरीचौरा क्षेत्र के देवकही गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके दौरे को लेकर सपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अखिलेश यादव गोरखपुर एयरपोर्ट से देवकही तक समाजवादी रथ से जाएंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अखिलेश यादव सुबह 11:45 बजे निजी विमान से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे वह समाजवादी रथ से देवकही के लिए रवाना होंगे। दोपहर दो बजे तक उनके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का समय निर्धारित है। पार्टी की ओर से पहले उनके सुबह 10 बजे देवकही पहुंचने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, सोमवार को जारी संशोधित कार्यक्रम में समय और यात्रा के विवरण में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

देवकही पहुंचने पर अखिलेश यादव सबसे पहले विनय कुमार सिंह बिन्नू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

तैयारियों में जुटे सपा नेता और कार्यकर्ता
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सपा नेता संजय लाठर दो दिन पहले ही गोरखपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की है। जनसभा के लिए मैदान तैयार किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर एयरपोर्ट से देवकही तक करीब 20 किलोमीटर के रास्ते में स्वागत की तैयारी की है। अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ता फूल-माला से अखिलेश यादव का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


गोरखपुर में ताकत दिखाने की तैयारी
सपा नेताओं का दावा है कि जनसभा में करीब एक लाख लोगों की भीड़ जुटेगी। बंधु सिंह की प्रतिमा के अनावरण के साथ जनसभा के आयोजन को सपा की राजनीतिक ताकत के प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी इस आयोजन के जरिए कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने और आगामी चुनाव के मद्देनजर अपना राजनीतिक संदेश देने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें