उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के निर्वाचन में सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज के शिक्षक अखिलेश रध्वज सिंह को जिला उपाध्यक्ष एवं राकेश कुमार को आय-व्यय निरीक्षक चुने जाने पर शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मार्कंडेय राय, डीसीएफ चेयरमैन गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह, प्रबंधक सीताराम राय, शिक्षक बच्चा रध्वज सिंह, विश्वनाथ सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविंद पांडे, सुनील कुमार राय, डॉक्टर रामकृपाल राय, अमिताभ पांडे, मनोज शुक्ला, पंकज राय, विनोद राय, शशांक कुमार शाही आदि ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।