फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अजीत शाही कोर्ट में हाजिर होने के फिराक में, पुलिस ने तेज की दबिश

Wed, 17 May 2023 02:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पेशेवर बदमाशों के खिलाफ शासन के आदेश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले में ऐसे माफिया जो अपराध करते हैं या अपराधी गतिविधियों का प्रोत्साहन करते हैं, ऐसे लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
माफिया अजीत शाही। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे कोऑपरेटिव बैंक में घुसकर बैंककर्मियों को धमकी देने और रंगदारी मांगने के आरोपी माफिया अजीत शाही कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के फिराक में है। इसकी भनक लगते ही एसपी सिटी ने चार थाने की फोर्स के साथ ही क्राइम ब्रांच को माफिया की तलाश में लगा दिया है। खबर है कि माफिया के कई करीबियों के यहां पर पुलिस ने दबिश दी है। उसकी लोकेशन पुलिस को उत्तराखंड में मिली है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तीन मई को हुए विवाद को लेकर 12 मई को समझौता करने गए माफिया अजीत शाही व अन्य पर बैंक के सहायक सचिव धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बैंक के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर धमकी सहित अन्य धाराओं में शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया है।



कर्मचारियों ने माफिया के अलावा कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अनिल सिंह विशेन को पूरी घटना का मास्टर माइंड बताया था और अनिल सिंह द्वारा ही अजीत शाही को बुलाने की बात कही गई थी। एसएसपी ने माफिया पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पेशेवर बदमाशों के खिलाफ शासन के आदेश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले में ऐसे माफिया जो अपराध करते हैं या अपराधी गतिविधियों का प्रोत्साहन करते हैं, ऐसे लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों की हिस्ट्रीशीट बड़े पैमाने पर खोली गईं हैं, गैंगेस्टर में कार्रवाई कर संपत्ति जब्त की गई है। आर्थिक सहित अन्य माध्यमों से माफिया की मदद कर रहे सफेदपोशों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। किसी भी हाल में माफिया को गोरखपुर में पनपने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें