फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर टू प्रयागराज: पहली उड़ान की तारीख तय, 80 फीसदी सीटें खाली

विज्ञापन
इंडिगो
विज्ञापन
गोरखपुर से प्रयागराज के लिए 10 जनवरी से शुरू होने वाली इंडिगो की 72 सीट वाली रिजनल ट्रांसपोर्ट एयरप्लेन (एटीआर) की 80 फीसदी सीटें अब भी खाली हैं। गोरखपुर से प्रयागराज और फिर प्रयागराज से गोरखपुर का न्यूनतम किराया 1725 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन


दोनों ही शहरों के बीच उड़ान योजना के तहत विमान कंपनी इंडिगो की सीधी सेवा शुरू होगी। ऐसे में अब यात्रियों के सामने ट्रेन और बसों के अलावा प्रयागराज के लिए हवाई सेवा का भी बेहतर विकल्प मिलेगा।

गोरखपुर से कोलकाता के लिए पहले इंडिगो की 180 सीट वाली बोइंग की सुविधा थी। इंडिगो ने अब दस जनवरी से बोइंग हटाकर कोलकाता के लिए 72 सीट वाली एटीआर शुरू करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


कोलकाता से 8:40 बजे उड़ान भरकर 11:10 बजे गोरखपुर पहुंचने वाली यह एटीआर आधे घंटे के बाद 11:40 बजे गोरखपुर से उड़ान भरकर 12:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगा। यही फ्लाइट 1:10 बजे उड़ान भरकर 2:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। आधे घंटे के बाद 2:50 बजे यही फ्लाइट गोरखपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भरकर 4:35 बजे वहां उतरेगी।

हैदराबाद के लिए अब अलग फ्लाइट
10 जनवरी से ही अब हैदराबाद के लिए इंडिगो की अलग फ्लाइट हो जाएगी। हैदराबाद से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट(180 सीट वाला बोइंग) ही यहां से फिर हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी। अभी तक हैदराबाद से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट ही कोलकाता जाती थी और वहां से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट फिर हैदराबाद जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें