फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एयरपोर्ट पर 10 दिन बाद सामान्य हुआ विमानों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
- शुक्रवार को गोरखपुर से संचालित हुईं इंडिगो की सभी उड़ानें
विज्ञापन

- एक हफ्ते तक निरस्त थीं दिल्ली और बंगलूरू की दो फ्लाइट

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एयरपोर्ट पर पिछले 10 दिनों से जारी उड़ान अव्यवस्था के बाद शुक्रवार को यात्रियों ने बड़ी राहत महसूस की। इंडिगो की सभी प्रमुख उड़ानें दिल्ली और बंगलूरू सहित सभी रूट पर नियत समय पर संचालित हुईं।
बीते एक सप्ताह से इन दोनों मार्गों की फ्लाइट लगातार रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। कई लोगों को मीटिंग, मेडिकल अपॉइंटमेंट और कनेक्टिंग फ्लाइट बदलनी पड़ी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह हालात सुधरना शुरू हुए जब दिल्ली से आने वाली उड़ान पांच दिन बाद नियत समय से 10 मिनट पहले ही उतर गई। एयरलाइन अधिकारियों ने बताया कि उड़ानों का शेड्यूल अब नियमित किया जा रहा है और आगे समयबद्ध संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हैदराबाद से आने वाली उड़ान भी लगभग 30 मिनट पहले पहुंची, जिससे यात्रियों में भरोसा और बढ़ा।
विज्ञापन

हालांकि, मुंबई से आने वाली उड़ान करीब 45 मिनट विलंब से उतरी पर कोलकाता रूट की फ्लाइट बिल्कुल समय पर 3:30 बजे पहुंची।
एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार का कहना है कि पिछले दिनों परिचालन संबंधी दिक्कतों के कारण उड़ानें प्रभावित हुई थीं लेकिन अब स्थिति पूरी तरह सामान्य करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें