फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: मार्च से वाराणसी व कानपुर के लिए भी हवाई सेवा होगी शुरू, स्पाइस जेट को मिली जिम्मेदारी

Thu, 06 Jan 2022 02:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर से अभी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ व प्रयागराज के लिए रोजाना 11 विमान उड़ान भरते हैं। विमानन कंपनी स्पाइस जेट का 70 सीटर विमान गोरखपुर से रोजाना वाराणसी व कानपुर के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
स्पाइस जेट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा को विस्तार देते हुए मार्च में गोरखपुर से वाराणसी व कानपुर के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। विमानन कंपनी स्पाइस जेट को इसकी जिम्मेदारी मिली है। जल्द ही शेड्यूल जारी होने की उम्मीद है जिसके बाद टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


गोरखपुर से अभी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ व प्रयागराज के लिए रोजाना 11 विमान उड़ान भरते हैं। विमानन कंपनी स्पाइस जेट का 70 सीटर विमान गोरखपुर से रोजाना वाराणसी व कानपुर के लिए उड़ान भरेगा। इसे लेकर एयरपोर्ट प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

दोनों ही शहरों के लिए विमान का किराया करीब 1500 से 2000 के बीच रखे जाने की उम्मीद है। वाराणसी व कानपुर के लिए हवाई सेवा शुरू होने के बाद अगले चरण में बरेली व सहारनपुर को गोरखपुर से जोड़ा जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई ने बताया कि मार्च में वाराणसी व कानपुर के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें