फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रदूषण रोकने को एमएमएमयूटी में लगा एयर प्यूरीफायर

Sun, 28 Jan 2024 04:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्री चौक पर भी लगेंगी दो बड़ी यूनिट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एयर प्यूरीफायर लगाया गया है। इसके पहले नगर निगम परिसर में भी एक प्यूरीफायर पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर इंस्टॉल किया गया था।
वायु प्रदूषण की रोकथाम, प्रबंधन एवं नियंत्रण के लिए संचालित राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के अंतर्गत महानगर में ‘वायुवन’ एयर प्यूरीफायर लगाया जा रहा है। वायु प्रदूषण के मामले में गोरखपुर नान अटेनमेंट सिटी की श्रेणी में शामिल है। 19 विभाग मिलकर महानगर को नान अटेनमेंट सिटी के दायरे से बाहर निकालने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2500 सीएफएम है क्षमता
गोरखपुर शहर वायु कार्य योजना 2020 के अंतर्गत आउट डोर एयर प्यूरीफायर इंस्टॉल करने के लिए नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने मैसर्स जेटेटिक एनवायरनमेंट सिस्टम्स के निदेशक एवं मुख्य अभियंता संजय चौहान संग बैठक की थी। बैठक में हुए निर्णय के मुताबिक पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में पहले निगम परिसर में 12 लाख रुपये की एक यूनिट इंस्टॉल की गई। अब दूसरी यूनिट एमएमएमयूटी की छत पर इंस्टॉल की गई है। इसकी क्षमता 2500 सीएफएम है जिससे विश्वविद्यालय परिसर को वायु प्रदूषण से नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी। मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि जल्द ही शास्त्री चौक पर भी एयर प्यूरीफायर इस्टॉल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें