फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स में होगी रोबोटिक सर्जरी, मई से शुरू होगा इंटीग्रेटेड ओटी

Tue, 31 Mar 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स गोरखपुर में अब अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड ऑपरेशन थियेटर (ओटी) की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसे रोबोटिक सर्जरी के अनुरूप डिजाइन किया गया है, जिससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रोबोट की मदद से जटिल सर्जरी अधिक सटीक और आसान हो सकेगी। संस्थान में यह सुविधा मई से शुरू किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

इस नई व्यवस्था के तहत सर्जिकल प्रक्रियाओं की लाइव स्ट्रीमिंग की जा सकेगी, जिससे देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टरों को गंभीर ऑपरेशन के दौरान जोड़ा जा सकेगा। इससे मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इंटीग्रेटेड ओटी में ऑडियो-विजुअल कैमरा मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए जाएंगे, जो सर्जरी की हर गतिविधि को लाइव रिकॉर्ड और प्रसारित करेंगे। इससे एमबीबीएस छात्र और जूनियर डॉक्टर भी विशेषज्ञ प्रोफेसरों से सीधे सीख सकेंगे और जटिल सर्जरी की बारीकियां समझ पाएंगे। संस्थान में आर्थोपेडिक्स, स्त्री रोग और जनरल सर्जरी समेत कुल छह ऑपरेशन कक्षों को इंटीग्रेटेड ओटी में बदला जाएगा। यह सुविधा आगामी शैक्षणिक सत्र से पूरी तरह लागू हो जाएगी। एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी शुरू होने से मरीजों को अत्याधुनिक और सुरक्षित इलाज उपलब्ध होगा, जिससे चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें