फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लोन दिलाने के नाम पर ठगी के गिरोह के तीन गुर्गों की तलाश कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- एम्स पुलिस ने इस गिरोह के सात गुर्गों को पकड़ा था
विज्ञापन





गोरखपुर। लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई जारी है। एम्स थाना पुलिस ने गिरोह के सात गुर्गों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीन मुख्य आरोपी अभी पकड़ से दूर हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार, वांछित आरोपी वाराणसी, भदोही और लखनऊ के रहने वाले हैं। ये आरोपी दूसरे शहरों में बैठकर पूरे नेटवर्क को संचालित करते थे और गिरोह के अन्य गुर्गों को निर्देश देते थे। जांच में सामने आया है कि ठगी से प्राप्त रकम को पहले अलग-अलग बैंक खातों में मंगाया जाता था फिर उसे विभिन्न माध्यमों से ट्रांसफर कर ठिकाने लगाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि इस रकम को विदेशों में भी भेजा जा सकता है, जिसकी गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भागे आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान कॉल या ऑनलाइन लोन ऑफर पर भरोसा न करें और सतर्क रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें