फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मानसिक रूप से सशक्त छात्र ही भविष्य में बन सकता बेहतर डॉक्टर

Wed, 25 Feb 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स की तरफ से छात्रों को जागरूक करने और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के तहत प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य चिकित्सा छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता को सुदृढ़ करना रहा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के तहत छात्रों को सिखाया गया कि वे अपने सहपाठियों में मानसिक तनाव या जोखिम के शुरुआती संकेतों को पहचान कर समय रहते उचित सहायता एवं जरूरत पड़ने पर उनकी मदद के लिए बेहतर पटल तक बातों को पहुंचाएं। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए लिए ये मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि ये प्रशिक्षण छात्रों के मानिसक स्वास्थ्य शैक्षणिक माहौल को और बेहतर बनाएगा। कहा कि मानसिक रूप से सशक्त विद्यार्थी ही भविष्य के सक्षम और संवेदनशील चिकित्सक बन सकते हैं। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन डॉ. मनोज पृथ्वीराज की तरफ से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें