एम्स प्रशासन करवा रहा जांच, वेबसाइट पर जालसाजों ने डाला था फर्जी विज्ञापन
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी के लिए एक वेबसाइट पर फर्जी विज्ञापन अपलोड करने की जांच शुरू हो गई। एम्स प्रशासन जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेगा। उधर, 16 मार्च को अपलोड हुए फर्जी विज्ञापन को देखकर कई लोगों ने अपने मोबाइल नंबर और शैक्षणिक योग्यता की अपनी जानकारियां भी साझा कर दी हैं।
एम्स गोरखपुर में मार्च-अप्रैल 2026 के दौरान विभिन्न पदों पर भर्ती चल रही हैं, जिसमें सीनियर रेजिडेंट, रिसर्च साइंटिस्ट, टेक्निकल सपोर्ट और अन्य गैर-संकाय पद शामिल हैं। इसी को देखते हुए जालसाजों ने भी एक वेबसाइट पर फर्जी विज्ञापन पर डालकर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लोगों को फंसाने की कोशिश की।
नौकरी दिलाने की वेबसाइट के लिंक पर वीडियो मैसेज के साथ आवेदन करने का लालच दिया। करीब 351 लोगों ने कमेंट किया है। इसमें कई लोगों ने अपनी जानकारी और फोन नंबर साझा किया है। एक आवेदक ने अपना मोबाइल नंबर, डिग्री और आधार कॉर्ड की जानकारियां सार्वजनिक कर दीं। एम्स के मीडिया प्रभारी अरुप मोहंती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।