फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स: प्रमोशन-नियुक्ति के लिए 19 व 20 को साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चयन समिति के अध्यक्ष पद पर आपत्ति के बाद निरस्त हो गया था पिछला साक्षात्कार
विज्ञापन

चयन समिति के वरिष्ठ सदस्य की अध्यक्षता में होगा साक्षात्कार


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स में नए चिकित्सा शिक्षकों की भर्ती और पहले से कार्यरत शिक्षकों की पदोन्नति के लिए दोबारा साक्षात्कार अब 19 और 20 फरवरी काे होगा। साक्षात्कार सुबह नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे और दोपहर ढाई बजे से देर शाम तक चलेगा। चयन समिति का अध्यक्ष वरिष्ठ सदस्य को बनाने पर सहमति बनी है। चयन समिति के अध्यक्ष पद पर आपत्ति के बाद पिछला साक्षात्कार निरस्त कर दिया गया था।
एम्स में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के अलावा कई नए विभाग खोलने के लिए डॉक्टरों की नियुक्ति होनी है। 68 डॉक्टरों ने नई नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। इसके अलावा 45 शिक्षकों ने पदोन्नति के लिए आवेदन पत्र भरा था। इसके लिए चयन समिति गठित की गई थी। इस समिति ने साक्षात्कार भी लिया, लेकिन नियुक्ति से पहले ही कार्यकारी निदेशक रहीं डॉ. सुरेखा किशोर एक अन्य मामले में हटा दी गईं।
विज्ञापन

उनकी जगह पटना एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. जीके पाॅल को अतिरिक्त चार्ज मिला। इसके बाद यह बात सामने आई कि चयन समित की अध्यक्ष मेडिकल फील्ड से नहीं हैं। चर्चा में आने के बाद साक्षात्कार को कैंसिल करते हुए नए सिरे से साक्षात्कार का निर्देश कार्यकारी निदेशक को दिया गया। नए कार्यकारी निदेशक ने तीन दिन तक एम्स में डॉक्टरों व अन्य जानकारों के साथ बैठकर इस प्रकरण की चर्चा की और दुबारा साक्षात्कार का निर्णय लिया गया। अब यह साक्षात्कार 19 व 20 फरवरी का कराया जाएगा
विज्ञापन


इनसेट
सुबह और दोपहर में होगा प्रमाणपत्रों का सत्यापन
साक्षात्कार में शामिल होन वाले आवेदकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन उसी दिन सुबह आठ से नौ बजे तक और दोपहर 12 बजे से एक बजे तक किया जाएगा। फैकल्टी का चयन सीधे किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें