फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी: अल्ट्रासाउंड सिमुलेटर पर प्रशिक्षण लेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल काॅलेज प्रबंधन अल्ट्रासाउंड सिमुलेटर मंगाने की तैयारी कर रहा है। ढाई करोड़ रुपये के इस सिमुलेटर पर परास्नातक छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार, सिमुलेटर मनुष्य के शरीर की भांति है। इस पर प्रोब लगाने से संबंधित अंग की सही स्थिति कंप्यूटर पर प्रदर्शित होने लगती है। इसे बिजली से जोड़ने पर इसमें नसें भी उभरी हुई दिखती हैं और पल्स भी चलती है। फाइबर से बनी मानव संरचना पर इंजेक्शन या इंट्राकैथ लगाने के बाद भी कोई निशान नहीं लगता, पुन: संरचना अपने स्वरूप में आ जाती है।

प्राचार्य डाॅ सुनील कुमार आर्या ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सिमुलेटर का छात्रों के बीच प्रदर्शन किया गया है। यह ज्यादा उपयोगी है। इसे मंगाने की तैयारी की जा रही है। शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें