फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स में खुलेगी एक और कैंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- एम्स में पहले से कैंटीन से कई बार खाने में दिक्कत परेशानी की शिकायत सामने आई थी

गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए एक और कैंटीन खोलने जा रही है। प्रबंधन के ये फैसला उनकी सहूलियत के लिए लिया है, लेकिन कैंटीन के आसपास साफ सफाई एक बड़ी चुनौती हो सकती है। हालांकि प्रबंधन का कहना है इन सभी का हर मानक पर ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

एम्स के ओपीडी विभाग के पहले मंजिल पर नेत्र रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग और बाल रोग विभाग है। उन विभागों की ओपीडी में रोजाना जिले के अलावा आसपास के जिलों से लगभग हजार मरीज से अधिक आते हैं। एम्स प्रबंधन ने नए कैंटीन के तहत नेत्र रोग विभाग के बगल में खाली जमीन में लोहे की बैरिकेडिंग (घेराव) शुरू करवा दिया है। बताया जा रहा है यहां एक कैंटीन खुलेगा। दूर दराज से आने वाले मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि इससे सहूलियत तो मिलेगी, लेकिन अगर प्रबंधन ने उपयुक्त साफ सफाई का इंतजाम नहीं किया और निगरानी में लापरवाही हुई तो ये एक बड़ी परेशानी भी बन सकती है। मीडिया प्रभारी डॉ. अरूप मोहंती ने बताया कि कैंटीन या अन्य को लेकर प्रबंधक कोई जल्दीबाजी नहीं करेगी। सभी मानकों के साथ साफ सफाई और मरीजों की सहूलियत और उनकी सुविधाएं प्राथमिकता हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें