फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स : सुपर स्पेशियलिटी का विस्तार, गैस्ट्रो और काॅर्डियोलॉजी में विशेषज्ञों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
- नए चिकित्सकों के जुड़ने से पूर्वांचल के मरीजों को मिलेंगी बेहतर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं
विज्ञापन


गोरखपुर। एम्स गोरखपुर में सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। संस्थान के विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने डीजीएमई के अंतर्गत बॉन्ड सेवा के तहत सहायक आचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। नए विशेषज्ञों के जुड़ने से पूर्वांचल और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उन्नत एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में डॉ. अंकित मिश्रा ने कार्यभार संभाल लिया है। उनकी ओपीडी मंगलवार और बृहस्पतिवार को होगी। इसके अलावा बुधवार को पैंक्रियास स्पेशियलिटी क्लिनिक में मरीज विशेषज्ञ परामर्श ले सकेंगे। गैस्ट्रोसर्जरी विभाग में डॉ. अजय यादव ने जिम्मेदारी संभाली है। उनकी ओपीडी मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होगी। यहां गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और अन्य जटिल रोगों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ सर्जिकल परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। काॅर्डियोलॉजी विभाग में डॉ. बिट्टू ने भी सहायक आचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। उनके जुड़ने से हृदय रोगियों को संस्थान में विशेषज्ञ परामर्श और बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, न्यूरोलॉजी विभाग में डॉ. प्रवीण ने जॉइनिंग के लिए रिपोर्ट कर दी है। उनकी नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया फिलहाल प्रगति पर है। ऑर्थोपेडिक्स विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर डॉ. आनंद कुमार सिंह ने भी जॉइनिंग के लिए रिपोर्ट किया है। उनका चयन प्रत्यक्ष भर्ती के माध्यम से हुआ है और कार्यभार ग्रहण करने की औपचारिक प्रक्रिया चल रही है। एम्स की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता, एसएम (सेवानिवृत्त) ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के जुड़ने से संस्थान की सेवाएं और मजबूत होंगी। एम्स गोरखपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार सेवाओं का विस्तार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें