कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने शुक्रवार को ऐप का औपचारिक लोकार्पण किया। बताया कि यह ऐप सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च एंड डाटा एनालिटिक्स इन हेल्थ एंड एनवायरनमेंट की ओर से तैयार किया गया है। एम्स इसका प्रयोग, आमजन, स्वास्थ्यकर्मियों, संस्थानों, नियोक्ताओं व संवेदनशील वर्गों को लू एवं अत्यधिक गर्मी से बचाव के लिए समय पर जानकारी और परामर्श उपलब्ध कराएगा।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एम्स में जलवायु एवं स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला किया गया है। एम्स की तरफ से हेल्थ अलर्ट ऐप जारी किया गया है। इससे मौसम के वास्तविक तापमान, ताप सूचकांक समेत मौसम संबंधी जानकारियां मोबाइल पर अलर्ट के तौर पर मिल सकेंगी।
विज्ञापन
कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने शुक्रवार को ऐप का औपचारिक लोकार्पण किया। बताया कि यह ऐप सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च एंड डाटा एनालिटिक्स इन हेल्थ एंड एनवायरनमेंट की ओर से तैयार किया गया है। एम्स इसका प्रयोग, आमजन, स्वास्थ्यकर्मियों, संस्थानों, नियोक्ताओं व संवेदनशील वर्गों को लू एवं अत्यधिक गर्मी से बचाव के लिए समय पर जानकारी और परामर्श उपलब्ध कराएगा।
इसमें वास्तविक समय की मौसम संबंधी जानकारी, ताप सूचकांक, पराबैंगनी किरण सूचकांक, वायु गुणवत्ता सूचकांक, पांच दिन का मौसम पूर्वानुमान, स्मार्ट चेतावनी संदेश व वैज्ञानिक आधार पर तैयार सुरक्षा सुझाव उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
ऐप के समन्वयक डॉ. यू. वेंकटेश ने बताया कि हेल्थ अलर्ट ऐप मौसम संबंधी सूचनाओं को स्वास्थ्य परामर्श से जोड़ता है, जिससे लोग बेहतर निर्णय ले सकेंगे। ऐप की विशेषता यह है कि इसमें चिकित्सकों की ओर से तैयार किए गए दिशा-निर्देश शामिल हैं। इसके माध्यम से आवश्यक सावधानियां व बड़े आयोजनों के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी।