फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स निर्माण की कार्यदाई संस्था का इंजीनियर और एक युवक निकला कोरोना पॉजिटिव 

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स निर्माण की कार्यदाई संस्था का इंजीनियर और एक युवक निकला कोरोना पॉजिटिव  उरुवा का रहने वाला युवक केजीएमयू में निकला कोरोना पॉजिटिव  जिले में मरीजों की संख्या हुई 150, 68 मरीज ठीक होकर घर गए 74 मरीजों का चल रहा है इलाज  अमर उजाला ब्यूरो  गोरखपुर। जिले में बृहस्पतिवार को दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एम्स निर्माण की कार्यदाई संस्था का  39 वर्षीय इंजीनियर और एक 28 साल का युवक है। युवक की जांच किंग किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में हुई है। इसके बाद से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 150 हो गई है। इसमें से 68 ठीक होकर घर जा चुके हैं और आठ की मौत हुई है। जबकि 74 मरीजों का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक एम्स के एक डॉक्टर के ऋषिकेश में पॉजिटिव मिलने के बाद एम्स के 15 डॉक्टरों समेत कुल 35 लोगों के नमूने स्वास्थ्य विभाग ने लेते हुए जांच के लिए आरएमआरसी भेजा था। जहां पर बृहस्पतिवार को एम्स के 34 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस बीच एम्स का निर्माण कर रही कार्यदाई संस्था के एक इंजीनियर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि दूसरा केस उरुवा के रहदौली निवासी एक 28 वर्षीय युवक का है। उसके पिता कोरोना संक्रमित हैं और केजीएमयू में भर्ती हैं। युवक में भी वहीं पर कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।  -------------------------------- नायक इन्क्लेव किया गया सील  एम्स में कार्य करा रहे इंजीनियर बशारतपुर स्थित नायक इन्क्लेव में रहता हैं। संक्रमित मिलने के बाद आसपास की एरिया को सील कर सैनिटाइज किया गया। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है. सभी की जांच कराई जाएगी। बताया कि इंजीनियर नोएडा से आया था। बताया जाता है कि उसके संपर्क में आने से ही एम्स के डॉक्टर ऋषिकेश में पॉजिटिव पाए गए हैं। क्योंकि इंजीनियर के साथ उन्होंने बैठक की थी।  ----------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें