फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : एम्स में मरीज भर्ती कराने में बिचौलिए सक्रिय, इलाज के लिए भटक रहे मरीज

Fri, 01 May 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एम्स में मरीज के उपचार के लिए बिचौलिये कर रहे रुपयों की मांग, तीमारदार ने लगाया आरोप
विज्ञापन

- गंभीर रोगों के अलावा अन्य बीमारियों के मरीजों को भी नहीं मिल रहा बेड

एम्स (गोरखपुर)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मरीजों को उपचार के लिए बेड और इलाज की दरकार बनी हुई है। एक तीमारदार ने आरोप लगाया कि भर्ती कराने के लिए एक बिचौलिए ने उनसे रुपयों की मांग की। उन्होंने शिकायत एम्स के उच्चाधिकारियों को मेल करके की है। वहीं, पाइल्स की बीमारी से ग्रसित रानीडीहा की एक मरीज को एम्स में एक बेड नहीं मिल सका। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवा कर उनका उपचार कराया।
रेक्टल प्रोलेप्स (पाइल्स) बीमारी से रानीडीहा निवासी रेखा जायसवाल एम्स में उपचार कराने के लिए गई थीं। पहले निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। वहां 50 हजार रुपये से अधिक खर्च होने पर परिजनों ने एम्स में उपचार की सलाह दी। पति कृष्णा जायसवाल ने बताया कि पत्नी का इलाज एम्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में चल रहा था। इसी दौरान उन्हें रेक्टल प्रोलेप्स की भयंकर पीड़ा शुरू हो गई। एम्स में डॉ. धर्मेंद्र सिंह पीपल को दिखाया गया। चिकित्सक ने ऑपरेशन की सलाह दी। 15 अप्रैल को चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। 28 तारीख को रेखा की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी। चिकित्सक ने उन्हें तत्काल भर्ती करने के लिए कहा लेकिन परिजन जब भर्ती कराने पहुंचे तो अस्पताल में बेड ही नहीं मिल सका। ऐसे में पीड़ित की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल में चले गए। वहीं, रेक्टल प्रोलेप्स पीड़ित रेखा जायसवाल के पति कृष्ण ने अस्पताल में बिचौलिये की दखल का आरोप लगाया। बताया कि अस्पताल में एक बिचौलिए ने उनसे रुपयों की मांग की और आश्वस्त किया की बेड मिल जाएगा। रुपये न मिलने पर उसने बेड नहीं दिलवाया। कृष्ण ने बताया कि चार दिन मेल करने के बाद भी अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एम्स की मीडिया प्रभारी आराधना सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं की गई है। पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। अपील की है कि कोई अगर धन की मांग करता है तो इसकी शिकायत पुलिस से जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें