फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स और एमएमएमयूटी मिलकर करेंगे शोध, हुआ करार

विज्ञापन
एम्स और एमएमएमयूटी मिलकर करेंगे शोध, हुआ करार
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

दोनों संस्थानों के बीच पांच साल के लिए बनी सहमति
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के बीच एकेडमिक और रिसर्च संबंधी करार हुआ है। सोमवार को एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर और एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने करार पर हस्ताक्षर किए। एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि दोनों संस्थानों के बीच यह समझौता पांच साल के लिए हुआ है। इसके तहत दोनों संस्थान एकेडमिक व रिसर्च पर काम करेंगे। जरूरत के मुताबिक एमएमएमयूटी के छात्रों का इलाज भी किया जाएगा। एकेडमिक और रिसर्च को लेकर दोनों संस्थानों के छात्र एक साथ काम करेंगे तो नई-नई जानकारियां मिलेंगी। इससे एम्स के छात्र तकनीकी रूप से भी मजबूत होंगे। बताया कि इसके लिए कम्युनिटी मेडिसिन के एचओडी डॉ. हरिशंकर जोशी और उनकी टीम काम करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें