विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को सम्मानित करते सीडीओ संजय कुमार मीना।
गोरखपुर। धान की खेती में बीते साल अधिक उत्पादन करने वाले 24 किसानों को सम्मानित किया गया। विकास भवन सभागार में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ संजय कुमार मीना ने सभी किसानों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि जनपद औसत उत्पादकता 23.8 कुंतल से बढ़ाकर कम से कम 40 कुंतल करने का प्रयास किया जाए।
कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान सरदारनगर विकास ब्लाक के रामेश्वर मल्ल, चरगांवा के रामजी मौर्या, सहजनवां के पन्नेलाल, बड़हलगंज के सर्वदेश्वर राय, उरुवा के जगदीश तिवारी, कैंपियरगंज के जवाहिर लाल निगम, बेलघाट के लालधर, गगहा क बृजराज और पिपरौली के रामानंद यादव ने अपने अलग विशेष कार्याें के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
0000