गोरखपुर। कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को बीज निर्माता थोक बीज विक्रेता, फुटकर बीज विक्रेता, बफर स्टाॅकिस्ट एवं शीर्ष संस्थाओं के भंडारण केंद्रों की जांच की। 61 बीज प्रतिष्ठानाें की जांच के दौरान 22 से बीज के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया। दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
शनिवार को उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने सदर तहसील, जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कैंपियरगंज तहसील से 06 बीज नमूने, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सहजनवां शत्रुधन सिंह ने सहजनवां तहसील से बीज के चार नमूने, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अनिल प्रसाद मिश्रा द्वारा गोला तहसील से बीज के चार नमूने, अपर जिला कृषि अधिकारी रमेश द्विवेदी द्वारा बांसगांव से बीज के तीन नमूने एवं अपर जिला कृषि अधिकारी गिरिजेश यादव द्वारा खजनी तहसील से बीज के पांच नमूने लिए गए। इस दौरान शिवम बीज भंडार डीघवा चौराहा बांसगांव एवं हरिओम बीज भंडार भटौली बाजार बांसगांव द्वारा दुकान बंद कर गायब रहने परकारण बताओ नोटिस दिया गया है।