फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोविवि और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के बीच हुआ समझौता

विज्ञापन
गोविवि और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के बीच हुआ समझौता
विज्ञापन
गोरखपुर। विद्यार्थियों को और अधिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के मकसद से गोरखपुर विश्वविद्यालय और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के बीच सोमवार को एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह व शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल कोठारी की मौजूदगी में विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि एमओयू के तहत विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक के विद्यार्थियों को कई शैक्षणिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसके अलावा दोनों संस्थाओं के मध्य फैकल्टी एक्सचेंज और शोध सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही कोलेबोरेटिव रिसर्च को और अधिक विकसित किया जाएगा। दोनों संस्थाओं के आपसी समन्वय से शॉर्ट टर्म अकादमिक तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा उच्च शिक्षा से संबंधितअन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सेमिनार एवं विशिष्ट व्याख्यान भी आयोजित होंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कई अधिष्ठाता , वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक तथा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के पदाधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें