फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दूसरी शादी करने पहुंचे बैंककर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- तिवारीपुर इलाके में बरात लेकर पहुंचा था बैंककर्मी प्रदीप, पहली पत्नी ने किया हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके के रविवार रात एक मैरिज हाउस में दूसरी शादी करने के लिए बरात लेकर पहुंचे बैंककर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, बैंक कर्मी की पहली पत्नी अलीगढ़ से पहुंचकर हंगामा करने लगी थी, जिसके बाद पुलिस पहुंची थी। सच्चाई जानने के बाद पूरा इंतजाम बेकार हो गया और लड़की वालों ने भी शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पहली पत्नी की तहरीर पर दूल्हा बैंककर्मी प्रदीप मंझवार समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी दूल्हे का सोमवार को शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, राजघाट के बर्फखाना निवासी प्रदीप मंझवार बलिया के एक सरकारी बैंक में तैनात हैं। अलीगढ़ की एक युवती से दो साल पहले उनका प्रेम संबंध था। महिला के मुताबिक, उससे प्रदीप ने प्रेम विवाह भी कर लिया था। इस बीच गोरखपुर में प्रदीप ने अपनी दूसरी शादी घरवालों की मर्जी से तय कर ली। रविवार को तिवारीपुर इलाके के एक मैरिज हाल में बरात के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई थी और घराती व बराती भोजन कर रहे थे। इसी दौरान अलीगढ़ से आई एक महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। उसने पत्नी होने का दावा करते हुए पुलिस बुला ली। जयमाल के समय पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसने पुलिस को शादी का प्रमाण पत्र भी दिया। इसके बाद पुलिस आरोपी दूल्हे को हिरासत में ले ली, वहीं उसके परिजन मौका पाकर फरार हो गए। एसओ तिवारीपुर चंद्रभान सिंह ने बताया कि पहली पत्नी की तहरीर पर आरोपी बैंककर्मी और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी का शांतिभंग में सोमवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें