गोरखपुर जिले में गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 मई को 45 साल के व्यक्ति से जबरन शादी कराने वाली किशोरी की मेडिकल जांच सोमवार को जिला अस्पताल में हुई। किशोरी के उम्र का निर्धारण कराने के लिए उसे परिजनों की मौजूदगी में जिला अस्पताल ले जाया गया।
बीते बुधवार की शाम को एक किशोरी का निकाह राजस्थान, बीकानेर निवासी व्यक्ति के साथ कराया जा रहा था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस पहुंची तो निकाह की रस्म पूरी होने के पहले दूल्हा और उसके सहयोगी भाग गए। किशोरी और उसके परिजनों से बात करके पुलिस ने जानकारी ली।
इस मामले में लड़की पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। किशोरी के उम्र का निर्धारण कराने के लिए परिजनों की मौजूदगी में सोमवार को पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई।