- चक्रवात रेमल की वजह से दो दिन नहीं हुई उड़ान
- मंगलवार को तय शेड्यूल पर गोरखपुर से हुई कोलकाता की उड़ान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चक्रवात रेमल की वजह से रविवार और सोमवार को कोलकाता एयरपोर्ट बंद रहा। इस वजह से गोरखपुर से भी कोलकाता की उड़ान नहीं हुई। मंगलवार को तय शेड्यूल पर कोलकाता से इंडिगो का विमान 70 यात्री लेकर गोरखपुर उतरा। यहां से फिर 75 यात्रियों को लेकर कोलकाता के लिए विमान उड़ा। यात्रियों को दो दिन थोड़ी पेरशानी जरूर हुई, लेकिन मंगलवार को जब तय समय पर विमान गोरखपुर पहुंचा। तब सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।
बता दें कि मंगलवार को कोलकाता से 2:35 बजे उड़ान भरकर इंडिगो का विमान 4:35 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरा। यही विमान फिर 4:55 बजे गोरखपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भरा।
-
एयरपोर्ट पर अकासा के ऑफिस का उद्घाटन आज
अकासा एयरलाइन दो शहरों के लिए 29 मई से हवाई सेवा शुरू कर रहा है। बुधवार को एयरपोर्ट पर अकासा के नए ऑफिस का उद्घाटन किया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को ही तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। बुधवार को गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए 2:45 बजे विमान उड़ान भरेगा और 4:00 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरेगा। इसी तरह दिल्ली से 4:55 बजे उड़ान भरकर विमान गोरखपुर एयरपोर्ट पर 6:45 बजे उतरेगा। इसी तरह दूसरा विमान बंगलुरू से सुबह 11:15 बजे उड़ान भरकर 2:05 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेगा। वही विमान शाम 7:20 बजे गोरखपुर से उड़ान भरकर रात 9:55 बजे बंगलुरू एयरपोर्ट पर उतरेगा।