फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर आयुक्त, ईडी के बाद अब सीएमओ बनकर ठगी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी बनकर लोगों से रुपये मांग रहे साइबर ठग, व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर दे रहे झांसा
विज्ञापन



गोरखपुर। शहर में तैनात अधिकारियों के नाम पर ठगी की कोशिश के मामले सामने आ रहे हैं। पहले नगर आयुक्त, एम्स की कार्यकारी निदेशक (ईडी) और अब सीएमओ बनकर जालसाजों ने ठगी की कोशिश की। हालांकि, इसमें किसी ने रुपये ट्रांसफर नहीं किए।
जानकारी के अनुसार, मोबाइल नंबर 8419022640 से अज्ञात व्यक्ति सीएमओ डॉ. राजेश झा बनकर विभिन्न लोगों को कॉल कर धन की मांग कर रहा था। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि यह नंबर उनका नहीं है और उनके नाम का दुरुपयोग कर साइबर ठगी की कोशिश की। उन्होंने कैंट थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस की जांच में पता चला कि यह मोबाइल नंबर लखीमपुर खीरी निवासी एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है लेकिन तकनीकी सर्विलांस से संकेत मिले हैं कि वर्तमान में सिम महाराष्ट्र में सक्रिय है। इससे आशंका है कि ठगी का नेटवर्क राज्य से बाहर संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले जनवरी में एम्स की कार्यकारी निदेशक (ईडी) विभा दत्ता का व्हाट्सएप नंबर साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया था। हैकर ने व्हाट्सएप और सोशल मीडिया अकाउंट से खुद को ईडी बताकर कई लोगों से रुपये मांगने शुरू कर दिए थे। जालसाजों ने एमबीबीएस के एक छात्र से 50 हजार रुपये भी मांगे। हालांकि, उसने रुपये ट्रांसफर नहीं किए थे। दिसंबर 2025 में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर रुपये मांगने का मामला सामने आया था। ठग ने आईडी पर नगर आयुक्त का फोटो भी लगाया था। मामला सामने आने के बाद नगर आयुक्त ने कर्मचारियों से सतर्क रहने की अपील की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें