गोरखपुर। विद्युत विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के सहायक अभियंता (एई) विपिन कुमार सिंह का तबादला प्रयागराज हो गया है। विद्युत परीक्षण खंड द्वितीय सिकरीगंज में तैनात सहायक अभियंता राकेश कुमार प्रजापति का स्थानांतरण आजमगढ़ कर दिया गया है।
विभागीय आदेश के अनुसार, सुशांत कुमार शर्मा को कार्यशाला खंड में सहायक अभियंता के पद पर तैनात किया गया है। मूल रूप से कुशीनगर निवासी सुशांत इससे पहले विद्युत वितरण खंड देवरिया में उपखंड अधिकारी (एसडीओ) के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा गोरखपुर को दो नए सहायक अभियंता भी मिले हैं। धर्मेंद्र सिंह (आगरा) और अरुण कुमार सिंह (सोनभद्र) की तैनाती मुख्य अभियंता क्षेत्र प्रथम कार्यालय में की गई है। विभागीय फेरबदल के बाद विभिन्न खंडों में कार्यों के संचालन और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।