फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: समझौते के बाद फिर भड़का विवाद, दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र में घरेलू विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। पहले पड़ोसियों की पहल पर शांत हुआ मामला तीन दिन बाद दोबारा भड़क उठा और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट के साथ ईंट-पत्थर चलने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 10 मई की रात करीब 10:48 बजे हुमायूंपुर निवासी मनोरमा देवी और दूसरे पक्ष की सुप्रा अग्रहरी के परिवार के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों परिवारों को शांत कराया और मामला सुलह की ओर बढ़ गया। आरोप है कि 13 मई को सुप्रा अग्रहरी का पुत्र अमन मंदिर से लौट रहा था। इसी दौरान जगेसर पासी चौराहे के पास दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे रोक लिया और पिटाई शुरू कर दी। युवक के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें