फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गाड़ी चुराते ही पार्ट्स खोलकर बेच देता था गिरोह...छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद घंटे में पार्ट्स को निकालकर बेच देते थे, बांसगांव में कबाड़ की दुकान में होता था खेल
विज्ञापन

कबाड़ी की दुकान से पिकअप, टाटा मैजिक व मार्शल के कटे हुए पार्ट्स बरामद



गोरखपुर। जिले में चार पहिया वाहन की चोरी कर चंद घंटे में ही पार्ट्स को निकालकर बेचने वाले गिरोह का मंगलवार को पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो कबाड़ी और एक मिस्त्री समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


मंगलवार को एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने एएसपी आशना चौधरी के साथ ऑफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गीडा थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी परमवीर जायसवाल के गेहूं लदे दो पिकअप शनिवार रात चोरी हो गए थे। रविवार सुबह उन्होंने गीडा थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि घटनास्थल से लेकर खजनी तक करीब 20 सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने खंगाला। सभी कैमरों में चोरी गए पिकअप नजर आए। इसके बाद पिकअप बांसगांव थाना क्षेत्र में चले गए। वहां से घंटों बीत जाने के बाद नहीं निकले तो पुलिस को शक हुआ। इसके बाद पुलिस जांच करते हुए कबाड़ की एक दुकान पर पहुंची।





कबाड़ की दुकान में घुसी पुलिस तो खुला मामला



एसपी ने बताया कि पुलिस कबाड़ की दुकान पर पहुंची तो बांसगांव के सांईताल निवासी मिस्त्री गुलाब वाहन के कुछ पार्ट्स को खोल रहा था। इसी दौरान पुलिस के साथ गए पिकअप मालिक की नजर कबाड़ में रखे कुछ पार्ट्स पर पड़ी। उन्होंने अपने पिकअप के पार्ट्स होने का दावा किया। इसके बाद मिस्त्री से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने नंबर प्लेट व पिकअप के अन्य पार्ट्स के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने दुकान के मालिकों को फोन पर बुलाने की बात कही। दोनों मालिक बांसगांव के गोहली बसंत निवासी दीपक व बांसगांव कस्बे के अजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख उन्होंने चोरी के पिकअप खरीद कर काटने की बात स्वीकारी। उन्होंने एक अन्य पिकअप कटने के लिए आने की जानकारी भी पुलिस को दी। इसके बाद पिकअप कटवाने के लिए लेकर आ रहे तीन चोर गीडा थाने के जवाहर चौक नौसड़ निवासी इरफान, भिलौरा खुर्द निवासी अमित कुमार व खजनी थाने के बरपार बरगाहा टोला रेहरवा निवासी विशाल गुप्ता को कालेसर से पकड़ लिया।
विज्ञापन






ये सामान बरामद



कबाड़ की दुकान में काटकर रखा एक पिकअप, मार्शल व टाटा मैजिक सहित अन्य वाहनों के पार्ट्स बरामद किए गए। आरोपियों की निशानदेही पर 40 बोरा गेहूं व वाहन काटने के अन्य उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी इरफान के पास से तमंचा बरामद किया। चोरी के एक पिकअप को भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें