फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीतापुर के बाद होगी गोरखपुर में तीसरी लाइन की इंटरलाकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या के चलते रेल मार्गों की व्यस्तता को देखते हुए लिया गया निर्णय
विज्ञापन

डोमिनगढ़ से गोरखपुर के बीच बिछ रही है तीसरी लाइन, इसी की होनी है इंटरलॉकिंग

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अयोध्या जाने वाली स्पेशल ट्रेनों को कोई दिक्कत न हो, इसलिए ट्रैक पर चल रहे कार्यों को जल्द पूरा कराया जा रहा है। इसके अलावा जो काम अभी शुरू नहीं हो पाए हैं, उन्हें कुछ दिन और आगे बढ़ाया जाएगा। सीतापुर-सीतापुर कैंट के बीच होने वाली इंटरलाकिंग कार्य को भी रोक दिया गया है। गोरखपुर में होने वाली इंटरलाकिंग भी अब सीतापुर का काम पूरा होने के बाद कराया जाएगा।
एनई रेलवे के हर मंडल में पिछले साल लाइनों के दोहरीकरण का कार्य शुरू हुआ। लखनऊ मंडल के गोरखपुर स्टेशन पर तीसरी लाइन का कार्य चल रहा है। वहीं सीतापुर-सीतापुर कैंट के बीच भी दूसरी लाइन बिछाई जा रही है। इसके अलावा उत्तर रेलवे की तरफ से बाराबंकी-अयोध्या कैंट के बीच चल रहे कार्य को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। इस कार्य को 25 जनवरी से पहले पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह छपरा-छपरा कचहरी के बीच चल रहा कार्य भी तेजी से पूरा कराया गया है। 26 जनवरी से आम श्रद्धालुओं का अयोध्या आना शुरू हो जाएगा। इसे देखते हुए अब कुछ दिन तक पूरा फोकस ट्रेनों के सामान्य आवागमन पर रहेगा। इसीलिए सीतापुर- सीतापुर कैंट की इंटरलाकिंग कार्य को आगे बढ़ा दिया गया है। गोरखपुर में भी अब इंटरलाकिंग कार्य 15 फरवरी के बाद ही कराया जाएगा।
विज्ञापन

00
डोमिनगढ़ से गोरखपुर स्टेशन के बीच बन रही है तीसरी लाइन
डोमिनगढ़ से कुसम्ही तक बनने वाली तीसरी लाइन का पहला हिस्सा कुसम्ही से गोरखपुर कैंट तक बन चुका है। अब डोमिनगढ़ से गोरखपुर जंक्शन के बीच लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए गोरखनाथ ओवरब्रिज से आगे लाइन बिछ चुकी है। इस खंड की इंटरलाकिंग का कार्य होने के बाद फिर गोरखपुर जंक्शन से गोरखपुर कैंट के बीच कार्य शुरू होगा। यह काम पूरा होने पर डोमिनगढ़ से लेकर कुसम्ही तक तीसरी लाइन बिछ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें