प्रिंस ने पहली बार समझाने के लिए दो थप्पड़ मारा था, जिसके बाद आरोपियों ने उसे हड़हवा फाटक के पास एक साल पहले घेर लिया और मारपीट में प्रिंस को आरोपी भी बनाया गया। इन सब के बीच पुलिस का खुफिया तंत्र फेल रहा, वह भी जब सीएम खुद शहर में मौजूद हैं।
बदमाश आराम से असलहा लेकर बाइक से आए और वारदात कर फरार हो गए। अब पुलिस जल्द गिरफ्तारी का दम भर रही है। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने उससे उनके दुस्साहस को समझा जा सकता है।
किराए पर दुकान देकर देखभाल करता है प्रिंस
प्रिंस कुशवाहा ने सड़क पर स्थित अपने दुकान को किराए पर दिया है और पिता के साथ उसकी देखभाल करता है। हाईस्कूल तक पढ़ाई करने के बाद प्रिंस घर पर ही रहता है। उसके चाचा दुकान के बगल में ही सब्जी की दुकान लगाते हैं।