फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2020: जली होलिका, अबीर-गुलाल लगाकर की होली की शुरुआत

Mon, 09 Mar 2020 10:11 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
होलिका दहन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

होली की पूर्व संध्या पर सोमवार को परंपरागत तरीके से होलिका जलाई गई। शहर में लगभग दो सौ स्थानों पर स्थापित होलिक में शुभ मुहूर्त शाम छह बजे के बाद आग लगाई गई। इसके बाद होलिका धू-धू कर जल उठी। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुरुआत की।

विज्ञापन


शहर में होलिका दहन के पूर्व मुहल्ले के लोग अपने आसपास के शिव मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर ढोल-मजीरे के साथ एकत्रित हुए और झूमकर भजन व होली गीत गाए। शिव भजन से शुरू हुआ कार्यक्रम जब परवान चढ़ा तो होली की मस्ती व हुड़दंग गीतों में उतर आया।

इसके बाद टोलियां होलिका दहन स्थलों पर होली गीत पाते हुए पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका का पूजन-अर्चन किया गया और शुभ मुहूर्त में शाम छह बजे के बाद पुरोहितों ने होलिका में आग लगाई। होलिका दहन के दौरान बच्चों ने एक-दूसरे पर रंग फेंका। मुंह में भी रंग, अबीर-गुलाल लगाया और कबीरा गाया।
विज्ञापन


इस दौरान धूल भी उड़ाई गई। होलिका दहन के बाद लोगों ने उसकी राख माथे से लगाई और घर लौट आए। पंडित मनीष मोहन ने बताया कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। सारे गिले शिकवे भूल लोगों को मिलजुल कर होली का त्योहार मनाना चाहिए।

लोगों ने लगाया उबटन
होलिका दहन के दिन लोगों ने उबटन लगाया और शाम को उबटन लगाने के बाद शरीर से निकले मैल को होलिका में डालकर भगवान से प्रार्थना की कि बुराइयां मुझमें घर न करें और सदाचार, सचरित्रता व सद्भाव हमारे जीवन का सारथी बने।

विज्ञापन

कानपुर में भी हुआ होलिका दहन 

फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर होलिका दहन 2122 स्थानों पर किया गया। होलिका दहन के साथ ही शहर की गलियों में अबीर-गुलाल की होली शुरू हो गई। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को होली की मुबारकबाद दी। सोमवार की शाम से शहर की गलियां गुलजार रहीं। लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। होली के त्योहार को लेकर सरायमीरा स्टेशन रोड, तिर्वा क्रासिंग, मकरंद नगर, लाखन तिराहा सहित अन्य मार्केट में लोगों ने पहुंचकर जमकर खरीदादरी की।

अबीर-गुलाल की दुकानों पर लोगों ने रंग सहित अन्य चीजों को खरीदा। मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखी। फुटपाथ पर लोगों ने आखत लगाकर जमकर बिक्री की। आखत लगाए लोगों से लोगों ने 25 से 40 रुपये तक आखत खरीदे। देर शाम शुभ मुहूर्त पर जिले भर के 2122 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के समय स्थानीय लोगों मौजूद रहे।

बारिश की संभावना
होली के त्योहार पर भी बेमौसम बारिश के आसार हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है कि 10 व 11 मार्च को हल्के बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। स्थानीय स्तर पर हवा के सामान्य से तेज गति से चलने के आसार हैं। ऐसे में यदि बारिश हुई तो रंग खेलने के दौरान दिक्कत हो सकती है।

कर्मचारियों ने अबीर-गुलाल लगाकर खेली होली

होली के त्योहार पर जिला अस्पताल में कर्मचारियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली। इसके बाद गले मिलकर बधाई दी। जिला अस्पताल से लेकर महिला विंग तक कर्मचारियों ने जमकर होली खेली।

सोमवार को भी रोडवेज बसों का टोटा रहा। कन्नौज, फजलगंज, विकास नगर, किदवई नगर, उन्नाव, अमेठी आदि डिपो की बसें फुल रहीं। यात्रियों को बस में घुसने तक की जगह नहीं मिलीं। त्योहार पर चलाई गई अतिरिक्त बसों की यही दशा रही। आने जाने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। इस बीच लोगों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। चालकों ने यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठा मनमाना किराया वसूला जबकि बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन आदि तक पैदल यात्रा की। ट्रेनों पर भी खासी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें